संतरा-
पौष्टिक तत्व-
विटामिन ए, बी, सी, फोलिस्ट फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, सिट्रिक अम्ल, आयोडीन, आयरन, मैग्निशियम, कैलशियम, फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
फायदे-
संतरा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है। यह शरीर में एनर्जी बढ़ाता है तथा खून को साफ करता है। कोलेस्ट्रॉल व हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। संतरा उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है जिनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है। यह रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियाँ व दांत मजबूत होते हैं। विटामिन सी की मात्रा अधिक होने के कारण यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके रस को एक चम्मच शहद के साथ लेने से कब्ज की शिकायत दूर होती है और नियमित सेवन से मोटापा कम होता है। इसे कच्चा खाना तथा खाना खाने के 1 घंटे पहले या बाद में खाना अत्यंत फायदेमंद रहता है। रात्रि में खाने से कफ की समस्या हो सकती है रात को खाने से बचना चाहिए।
![]() |
संतरे का पेड़ |