करेला
पौष्टिक तत्व-
विटामिन ए, बी, और सी, लुटिन, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट
फायदे-
करेले की तासीर ठंडी होती है। जिससे गर्मी के रोग दूर करता हैं। करेले को कड़बेपन के कारण ज्यादा लोग नापसंद करते हैं। किन्तु इसके तत्वों व एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन के कारण हमें निरोगी बनाये रखने में सबसे ज्यादा मददगार साबित होता है। इसके सेबन से पेट साफ़ रहता हैं। तथा पाचन तंत्र को बढ़ाता हैं। इससे चेहरे के दाग धब्बे, मुँहासे व त्वचा के रोगों में लाभ मिलता हैं। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होने से खून को साफ़ करता हैं। कोलेस्ट्रॉल को कम करता हैं। खाली पेट इसके रस में थोड़ा पानी और काला नमक मिलाकर 6 माह तक पिए त्वचा पर असर दिखाई देगा। उल्टी दस्त हैजा होने पर इसके रास में थोड़ा पानी नमक मिलाकर पिए लाभ होगा लकबे के मरीज को कच्चा काटकर खाना लाभदायक होता हैं। डायबिटीज में भी इसका सेवन फायदेमंद होता हैं। इसकी सब्जी कम तेल या घी में सही रहती हैं।