बादाम के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। जानिए बादाम खान के फायदे और नुकसान!
बादाम के पौष्टिक तत्व -
बादाम में प्रोटीन, विटामिन-ई, डी, राइबोफ्लोबिन, फाइबर, कैल्शियम तथा ओमेगा-थ्री होता हैं।
बादाम खाने के फायदे-
- बादाम खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। ह्रदय, ब्लड प्रेशर, धमनियों में ब्लॉकेज जैसी समस्याओ में तथा इनके बचाव में बहुत ही फायदेमंद रहता हैं।
- इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-थ्री उम्र के असर को कम करता हैं।
- छोटे बच्चों को 5 तथा बड़ो को 8 से 10 बादाम का सेवन लाभदायक रहता हैं।
- बादाम के छिलके में भी विटामिन प्रचुर मात्रा में होता हैं इसलिए इसे छिलके सहित खाना अधिक फायदेमंद होता है। यह दिमाग को चुस्त बनाता है।
- ये बहुत कम लोग जानते हैं कि बादाम हर किसी के लिए फायदेमंद साबित हो ये जरूरी नहीं है। बादाम खाने के नुकसान भी हैं। कई लोगों को ये पता नहीं होता कि कितना बादाम खाना चाहिए। स्नैक्स में बादाम को हेल्दी समझ कर ढेर सारा इसे खा लेना फायदे की जगह नुकसानदायक होता है।
- बादाम ओवर इटिंग रोकने में हेल्प करता है क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और मिनिरल्स आपके पेट को देर तक भरा रखते हैं।
- बादाम डाइबिटिज में काफी फायदेमंद है। अमेरिका की डाइबिटिज एसोसिएशन ने भी ये माना है।
- बादाम हड्डियों और मसल्स को मजबूत करता है क्योंकि इसमें विटामिन डी, कैल्शियम और मैग्निशियम प्रचुर मात्रा में होता है।
- भीगे बादाम में विटामिन बी कांप्लेक्स होता है और ये कैंसर होने से रोकता है।
- जिन्हें लैक्टोज और ग्लूटेन से एलर्जी है, उन्हें बादाम वाला दूध पीने से फायदा होता हैं।
- बादाम खाने से दिल संबंधी बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है।
- बादाम बालों के लिए एवं स्किन के लिए भी बेहद अच्छा होता है। विटामिन ई और प्रोटीन बाल को मजबूत बनाते हैं और स्किन को स्वस्थ्य बनाता है।
बादाम खाने के नुकसान-
ये लोग बादाम का सेवन बिलकुल भी न करें -
- किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर में दिक्कत हो तो आपको बादाम बिलकुल नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद ऑक्सलेट बहुत नुकसान करता है।
- यदि आप एंटीबायोटिक ले रहे तो आपको बादाम बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए।
- जिनका वजन ज्यादा है वे भी बादाम से परहेज करें।
- जिनको हाई बीपी कि प्रॉब्लम है उनको बादाम खाने से बचना चाहिए।
- जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या हो या जिनका डायजेशन बेहद खराब हो उनको बिलकुल भी बादाम नहीं खाना चाहिए।
- बादाम में विटामिन ई बहुत अधिक होता है। जब ये ज्यादा मात्रा में शरीर में जाता है तो इससे सिरदर्द की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही ये तरो-ताजगी की जगह थकान का कारण बन जाता है। इसलिए माइग्रेन वालों को इसे खाने से बचना चाहिए।
कितनी मात्रा में बादाम खाना चाहिए-
बादाम यदि भीगो कर ले रहे हैं तो चार बादाम खाना चाहिए, लेकिन आप बिना भीगे बादाम खा रहे तो इसे दो से ज्यादा न लें।
नोट - कड़बे बादाम बिलकुल नहीं खाने चाहिए।